फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से आठ लाख का माल चोरी

Fri, 16 Jun 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक - फोटो : प्रतीकात्‍मक
विज्ञापन
बढ़पुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनकापुरा में गुरुवार रात चोर एक मकान में घुस गए। बक्सों से जेवर, नगदी और अन्य सामान सहित करीब आठ लाख का माल चुरा ले गए। परिजन आंगन में सोते रहे। शुक्रवार सुबह पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।  
विज्ञापन

मनकापुरा गांव निवासी सुरेश उर्फ राजू दूध का कारोबार करते हैं। गुरुवार रात वह परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। रात को चोर उनके मकान में घुस गए। कमरों में रखे बक्सों से जेवर, नगदी व सामान चुरा ले गए।  घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई जब परिजनों ने मकान के ताले टूटे देखे। बक्सों में रखा सारा सामान गायब था। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने चोरों का सुराग लगाने के लिए फोरेंसिक टीम के अलावा खोजी कुत्ते को मौके पर बुलाया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सुरेश ने बताया चोर उनके घर से 65 हजार रुपये नगद, हार, मंगलसूत्र, छह अंगूठी, चूड़ी के अलावा करीब एक किलो चांदी के जेवरात चुरा ले गए। पुलिस चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें