फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या के मामले में पुलिस नहीं पहुंच सकी किसी नतीजे पर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊसराहार।
विज्ञापन

थाना ऊसराहार क्षेत्र के गंगदासपुर गांव में महिला के हत्यारोपी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। ऊसराहार पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। घटना के बीस दिन बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गंगदासपुर गांव में ग्राम प्रधान और प्रधान पद के प्रत्याशी रहे परिवारों के बीच जमीन के एक छोटे से टुकड़े को लेकर संघर्ष था। उसी मामले को लेकर खेत जोतने के विवाद में सोमवती पत्नी अतर सिंह को सात दिसंबर को गोली मार दी गई थी। इस मामले में महिला के पति ने ग्राम प्रधान पति हाकिम सिंह और उसके पुत्रों एवं गांव के ही एक और व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रधान पक्ष स्वयं को निर्दोष बताकर महिला के परिजनों पर ही आरोप लगा रहा था । जिसकी शिकायत भी उन्होंने डीएम से की थी। घटना के तेइसवें दिन पुलिस किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। महिला के परिजनों का कहना है कि पुलिस उनसे ही बार बार पूछताछ कर रही है। आरोपी पक्ष में से किसी नामजद की गिरफ्तारी तक नहीं कर पा रहीं है। वहीं महिला की हत्या का खुलासा न किए जाने पर एसएसपी वैभव कृष्ण ने तत्कालीन एसओ को लाइन हाजिर कर दिया था। मृतक महिला के पुत्र सर्वेश कुमार का कहना है कि पुलिस उन्हें ही बार बार बुलाकर धमका रही है। उनके परिजन दहशत में हैं। सीओ विकास जायसवाल ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। शीघ्र ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


- महिला के हत्यारोपी पुलिस की पहुंच से दूर
- बीस दिन पहले गंगदासपुर में जमीन के विवाद में हुई थी महिला की हत्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें