फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनार सहित चेन स्नेचिंग गैंग के सात सदस्य पकड़े

Sun, 28 Aug 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
चेन स्नेचरों के बारे में जानकारी देते एसएसपी एन कोलांचि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शहर में लगातार चेन लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। क्राइम ब्रांच की टीम ने इकदिल थाना पुलिस के  साथ एक सुनार सहित गैंग के सात सदस्यों को लूटी गई जंजीरों के साथ गिरफ्तार कर लिया। सुनार लूट की जंजीरों को खरीदता था। पकड़े गए सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसएसपी एन कोलांचि ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि क्राइम ब्रांच टीम प्रभारी अजहर खां को शहर में चेन स्नेचर गैंग के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। रविवार भोर पुलिस ने इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम फुफई के सामने नेशनल हाईवे पुल के नीचे घटना को अंजाम देने की फिराक में खडे़ छह लुटेरों को दबोच लिया।

पकडे़ गए लुटेरों में हासिम उर्फ राजा पुत्र शकील अहमद निवासी पचराहा थाना कोतवाली, माधव गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी होमगंज गल्ला मंडी थाना कोतवाली, सुमित पांडेय पुत्र रविंद्र कुमार निवासी राहतपुरा कांशीराम कालोनी थाना सिविल लाइन, फरमान खां पुत्र महमूद खां निवासी रानीबाग थाना कोतवाली, अली खां पुत्र अनवार खां निवासी उझैदी पचराहा थाना कोतवाली, पिंटू पाल पुत्र नरोत्तम पाल निवासी सती मोहल्ला थाना कोतवाली शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर थाना कोतवाली के मोहल्ला अकालगंज निवासी सुनार नितिन वर्मा पुत्र रविंद्र वर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी श्री कोलांचि ने बताया कि सुनार नितिन लूट की घटना के बाद लाई गई चेन को एक घंटे के अंदर खरीद लेता था।
विज्ञापन

ये माल बरामद
लुटेरों के पास से पुलिस ने लूटी गई सात चेन, पांच तमंचे, 15 कारतूस, एक देशी रिवाल्वर, तीन कारतूस, चार बाइकें, 200 ग्राम नशीला पाउडर और तीन मोबाइल बरामद किए हैं।
महिलाओं को बनाते थे निशाना
गैंग के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि वह शहर में तीन ग्रुपों में बंटकर महिलाओं को निशाना बनाते थे। वह 100 से अधिक की स्पीड पर बाइक चलाने में माहिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें