फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलते पांच जुआरी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरथना थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर रतनदास मिल के पास से पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


थाने में तैनात दरोगा अनुभव चौधरी हमराह फोर्स के साथ गश्त पर थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग रतन दास के मिल के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे थे। इस पर उन्होंने छापा मारकर जुआ खेल रहे राहुल पुत्र बबलू कोरी निवासी नगला पूठ, सर्वेश पुत्र व दुर्वासा सिंह निवासी गांधी नगर, अनुज कुमार पुत्र रवि पोरवाल, सनी कुमार पुत्र रज्ज्न लाल व कल्लू पुत्र राज कुमार निवासी संजय गांधी मार्ग भरथना को गिरफ्तार किया है।

तलाशी में पुलिस को 18 सौ रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने पकड़े लोगों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें