अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव नगला बाबा के पास एक युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पीड़ित के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के गांव दुर्गापुरा निवासी अमन कुमार पुत्र किशन शुक्रवार को घर से बसरेहर के लिए निकला था। जब वह नगला बाबा के पास पहुंचा तभी उसे गोली मार दी गई। गोली उसके पेट को पार करते हुए निकल गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे पीजीआई भेज दिया गया था। इस संबंध में उसके चाचा प्रमोद ने गांव के ही राम बाण उर्फ लालू पुत्र मोती लाल सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- गोली युवक के पेट को पार करते हुए निकली थी