फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचालक को पीटकर 35 हजार लूटे

Mon, 25 Mar 2019 11:50 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना से दिल्ली जा रही प्राइवेट स्लीपर के परिचालक को पीटकर बदमाशों ने 35 हजार रुपये लूट लिये। सोमवार देर शाम आधा दर्जन बदमाशों ने चोला मंदिर के पास वारदात को दिया अंजाम। बीच-बचाव करने पहुंची सवारियां को देखकर बदमाश एक बाइक छोड़कर भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर कंडेक्टर  की तहरीर बदमाशों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


बेला में रहने वाला अमित कुमार उर्फ रिंकू स्लीपर प्राइवेट बस का परिचालक है। रिंकू ने बताया कि सोमवार शाम को आठ बजे विधूना से सवारियों को लेकर स्लीपर बस को दिल्ली जा रहे थे। तभी एक सवारी को चढ़ानेे को लेकर एक युवक से विवाद हो गया। उसने फोन करके अपने साथियों को बुलवा लिया। तीन गाड़ियों से आधा दर्जन साथियों ने चोला मंदिर के पास बस को रोककर रिंकू के साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही उसके पास टिकट का 35 हजार रुपये भी छीन लिया।

रिंकू को पिटता देखकर बस का ड्राइवर रियाजुद्दीन व कुछ सवारियां भी उतर आईं। जिनके खदेड़ने से बदमाश एक बाइक छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को जब्त करके आरोपियों की तलाश शुरू की। भरथना थाना प्रभारी का कहना है कि मामला मारपीट का लग रहा है। लूट की बात नहीं है। पीड़ित परिचालक की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें