चोरों के पास से बरामद बाइकें।
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली पुलिस ने एसडी फील्ड के पास से चोरी की तीन बाइकों के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार रात प्रभारी कोतवाल सतीश राठौर फोर्स के साथ गश्त पर थे। उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ बाइक चोर चोरी की बाइकों को बेचने की फिराक में है। इस समय वह बाइकों के साथ एसडी फील्ड पर मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने वहां की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर वाहन चोर भागने लगे तो उन्हें दबोच लिया गया। उनका साथी भाग गया। उनके पास से तीन बाइकें बरामद हुईं। आरोपियों ने अपने नाम मोनू उर्फ कल्लू पुत्र सर्वेश बाथम निवासी सोनासी किशनी जिला मैनपुरी, छोटे लाल उर्फ लंबू पुत्र बाबू राम निवासी नगला बाबा थाना वैदपुरा, सुनील उर्फ प्रदीप पुत्र बलबीर सिंह निवासी सती मोहल्ला कोतवाली बताए। भागे साथी का नाम नीरज पुत्र दीवान सिंह निवासी नगलाबाबा थाना वैदपुरा बताया। बताया कि उन्होंने एक बाइक को नीलकंठ मंदिर से व दो को अन्य स्थानों से चुराया था। चोरी की बाइकों को फिरोजाबाद जाकर बेचते थे। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि पकडे़ गए बाइक चोरों ने इटावा में ही चोरी की वारदात की बात स्वीकार की है।