इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला राम नगर बगिया अड्डा में घरेलू कारणों से परेशान एक युवक ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिला अस्पताल से डाक्टरों ने सैफई पीजीआई भेज दिया, जहां उसकी मौत हो गई।
विनोद कुमार शर्मा (38) घरेलू कारणों से परेशान था। रविवार सुबह अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। पड़ोस के लोगों ने उसे बचाया और जिला अस्पताल लाए। यहां से डाक्टरों ने उसे सैफई पीजीआई भेज दिया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।