फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो नं 30 व 31 मौके पर पहुची पुलिस छानवीन करती व हत्या में प्रयुक्त सरिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अमरसीपुर गांव के पास मिनी पीजीआई के गायनी विभाग के अस्पताल में मजदूर की सरिया से हत्या कर दी गई। मजदूर के भाई ने दोनों दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को मौके से सरिया बरामद हुई है। पुलिस प्रेम प्रसंग के पहलू पर भी जांच कर रही है।


गौतम बुद्ध नगर के भट्टा परसोल निवासी चंद्रा सिंह का बड़ा बेटा अनूप कुमार (30) अपने भाई अजीत व गांव के अन्य लोगों के साथ पीजीआई के गायनी विभाग के बन रहे अस्पताल में काम करने के लिए आया था। वे लोग वहीं पर बने कमरों में रहते हैं।
विज्ञापन


सोमवार शाम को अनूप से मिलने के लिए उसके दोस्त मैनपुरी के करहल निवासी रोबिन और पिंटू आए थे। अनूप ने दोस्तों और मजदूर साथियों के साथ एक कमरे में शराब पी। थोड़ी देर बाद अन्य मजदूर कमरों में सोने चले गए।

आरोप है इसी दौरान रोबिन और पिंटू ने अनूप के सिर पर सरिया मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों बाहर से दरवाजा बंद कर भाग गए। मंगलवार सुबह दूधिया आया तो उसने बाहर से बंद दरवाजे को खोला। अंदर कमरे में अनूप का शव पड़ा देख चीख पड़ा।

शोर सुनकर अनूप का भाई और अन्य मजदूर आ गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक महेशवीर सिंह मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। इसके बाद सीओ सैफई निर्मल चंद्र विष्ट और फोरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस को मौके से हत्या में प्रयुक्त सरिया भी मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ सैफई ने बताया कि भाई अजीत की तहरीर पर करहल निवासी रोबिन व पिंटू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आशंका जाता रही है कि कहीं प्रेम प्रसंग के चलते तो हत्या नहीं की गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सीओ सैफई निर्मल चंद्र बिष्ट ने बताया कि अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि अनूप काफी दिनाें से पीजीआई के बन रहे अस्पताल में मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान उसकी करहल निवासी पिटू व रोबिन से दोस्ती हो गई थी।
विज्ञापन


वह अक्सर उनके घर पर आता जाता था। इसी दौरान अनूप के एक युवती से प्रेम संबंध बन गए। जानकारी होने पर पिंटू व रोबिन ने अनूप को समझाने का प्रयास किया। लेकिन अनूप नहीं माना। सीओ ने आशंका जताई कि इसके बाद भी दोनों ने अनूप की हत्या कर दी होगी। उन्हाेंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं, जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सरिया मारकर मजदूर की हत्या
मिनी पीजीआई के गायनी विभाग के अस्पताल में हुई वारदात
भाई ने मिलने आए दो दोस्तों के खिलाफ दी तहरीर, आरोपी फरार
हत्या में प्रयुक्त खून से सना सरिया बरामद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें