इटावा। शादी समारोह में बाइक से जा रहे एक व्यक्ति से दो बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे की नोक पर बाइक की चाबी और दस हजार रुपये छीन लिए। शोर मचाने पर ग्रामीणों की मदद से एक लुटेरों को दबोच कर चौबिया थाने पहुंचा दिया गया।
चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम उनवा संतोषपुर निवासी ताले सिंह पुत्र रघुनंदन गांव मधैयापुरा में एक शादी समारोह में बाइक से जा रहा था, तभी रास्ते में उसके साथ लूट की घटना घटित हो गई। चौबिया थाना प्रभारी ने बताया घटना मारपीट की है, जिस पर लूट का आरोप लगाया रहा है। इनके बीच आपसी रंजिश चल रही है। मामला सिर्फ दोनों पक्षों में मारपीट का था लूट की घटना निराधार है। ब्यूरो