फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बाद दुकानदार व पालिका कर्मी भिड़े, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नगर पालिका के स्थाई दुकानदार व पालिका कर्मचारी के बीच कहासुनी के बाद हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका के स्थाई दुकानदार धर्मेंद्र यादव की नगर पालिका कार्यालय के बगल में ही हार्डवेयर की दुकान है। सोमवार की दोपहर दुकानदार धर्मेंद्र यादव व पालिका कर्मचारी बृजेश कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ता हुआ गाली गलौज से होकर मारपीट तक पहुंच गया। जिसमें धर्मेंद्र यादव ने नगर पालिका कार्यालय में पहले तो पालिका कर्मचारी बृजेश यादव के साथ मारपीट कर दी। जिसका वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पालिकाकर्मी ने धर्मेंद्र यादव के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद दोनों पक्ष कोतवाली में पहुंच गए। जहां धर्मेंद्र यादव के पिता नरेंद्र यादव ने पालिका कर्मचारी बृजेश कुमार व हेमंत के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी। वहीं, बृजेश की पत्नी गुड्डी देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि धर्मेंद्र यादव ने उसके पति के साथ नगर पालिका कार्यालय में मारपीट की इसके बाद वह व उनके भाई अरविंद यादव उसके घर आ धमके और गाली, गलौज करते हुए पति के साथ एक बार फिर से मारपीट की। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले को लेकर कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है एवं मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें