अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
अलग-अलग स्थानों से चोर एक ट्रक व तीन बाइकें चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पहली घटना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के हाईवे पर सराय भूपत के पास हुई। जहां कटेखेरा निवासी अवीश कुमार ने अपना ट्रक हाईवे पर खड़ा कर दिया और अपने घर चले गए। मौका पाकर चोर उसका ट्रक चुरा ले गए। दूसरी घटना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के नई मंडी में हुई। पचावली रोड निवासी कन्हैया लाल भदौरिया अपनी बाइक से सब्जी लेने मंडी गए थे। उन्होंने बाइक मंडी परिसर में खड़ी कर दी। खरीदारी कर लौटे तो बाइक गायब थी। तीसरी घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई। औरैया जिले के बम्हौरी थाना फफूंद निवासी देवेद्र प्रताप किसी काम से बाइक से इटावा गए थे । उन्होंने अपनी बाइक सिविल लाइंस थाने के आगे खड़ी कर दी और किसी से मिलने के लिए चले गए। लौटे तो बाइक गायब थी। इसके अलावा आवास विकास कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी बाइक को चोर चुरा ले गए। देवेश कुमार चतुर्वेदी ने अपनी बाइक अपने घर के बाहर खड़ी कर दी और घर के अंदर चले गए। तभी मौका पाकर चोर उसकी बाइक चुरा ले गए।
- ट्रक व तीन बाइकें चोरी, रिपोर्ट दर्ज
- अलग-अलग स्थानों पर हुई वारदात