नगरा । नगरा पुलिस ने सोमवार की रात कस्बे में नहर के किनारे एक आवास के बाहर अवैध रुप से बिक्री के लिए स्टोर किए जा रहे 40 पेटी देशी व चाइनीज पटाखे बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे में नहर के किनारे बने एक आवास में अवैध रुप से बगैर लाइसेंस के बिक्री के लिए रखे जाने हेतु भारी मात्रा में देशी व चाईनीज पटाखे स्टोर किए जा रहे हैं। एस आई लालचंद यादव मय फोर्स उक्त स्थान पर छापेमारी की। पुलिस को मौके से 40 पेटी पटाखे बरामद हुए। पटाखों को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने इस धंधे में लिप्त पिता पुत्र कमरौली निवासी दिनेश व बृजेश को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुरेशघ सिंह के अनुसार बरामद पटाखो की अनुमानित कीमत 5 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनो कारोबारियों को संबंधित धारा में चालान कर दिया।