इटावा। जनपद के अलग-अलग इलाकों से रविवार को दो बाइकें चोरी हो गयी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पहाड़पुरा के रहने वाले चकपान सिंह पुत्र ख्यालीराम ने पुलिस को बताया कि नारायणपुरा के पास से वादी की मोटर साइकिल चोरी हो गई। वहीं, बसरेहर के राजेश कुमार की बाइक मंडी से गायब हो गई। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।