फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी के साथ हुई टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। आगरा जाते समय जसवंतनगर के पास नगर पालिका इटावा के अधिशासी अधिकारी से टप्पेबाजी हो गई। टप्पेबाज उनके बैग से 20 हजार रुपये और कागजात भरा बैग ले गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

अधिशासी अधिकारी (ईओ) अनिल कुमार अपनी कार से चालक के साथ किसी काम से आगरा जा रहे थे। जसंवतनगर के पास उनकी कार का टायर पंचर हो गया। वह पंचर सही कराने लगे। इसी बीच तीन टप्पेबाज उनके पास पहुंचे और चालक से कार से ऑयल टपकने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका चालक कार के नीचे देखने लगा। इसी बीच मौका पाकर टप्पेबाज कार में रखा बैग लेकर भाग निकले । पंचर बनने के बाद उन्होंने बैग गायब देखा तो सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। लेकिन टप्पेबाजों का कोई पता नहीं चल सका। ईओ ने बताया कि बैग में 20 हजार रुपये के अलावा कुछ जरूरी कागजात थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें