घर के बाहर सो रहे ग्रामीणों की रजाई चुराई
इटावा। भरथना क्षेत्र के दो गांवों में शनिवार रात वाहन सवार बदमाश घर के बाहर सो रहे ग्रामीणों की रजाई खींच ले गए। नगला गधईयन गांव निवासी रणवीर सिंह रात में मकान के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। कार सवार बदमाश उनकी रजाई व मोबाइल फोन चोरी कर ले गए।
उधर, हथनौली गांव निवासी डॉ. रामौतार की भी घर के बाहर सोते समय चोर रजाई ले गए। थाना पुलिस को सूचना दी गई। ब्यूरो