फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊसराहार। लहसुन के गोदाम में 12 से अधिक सरकारी राशन (गेहूं) की बोरियां मिली हैं। पूर्ति निरीक्षण ने गुरुवार को वस्तु अधिनियम के तहत गोदाम मालिक समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बे के व्यापारी सुनील गुप्ता का लहसुन का गोदाम है, जिसमें सरकारी राशन की बोरियां रखी गई थीं। इसका वीडियो वायरल हुआ था। इस पर पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार द्विवेदी ने मामले की जांच की। गोदाम से सरकारी राशन की बोरियां बरामद हुईं। पूर्ति निरीक्षक ने गोदाम मालिक सुनील कुमार गुप्ता, अरविंद्र के खिलाफ धारा 3/7 में थाने में मामला दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने मामले की विवेचना उपनिरीक्षक छोटेलाल को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदाम मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर कस्बे के व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शतमन्यु पुरवार के नेतृत्व में व्यापारी जिलाधिकारी से मिले। व्यापारी को फर्जी शिकायत पर फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि राशन की बोरियां खुले बाजार में राशन डीलर बेचते हैं, जिन्हें आढ़ती और किसान खरीदकर फसल भर लेते हैं। बरामद गेहूं भी नई फसल का है, जबकि राशन गोदाम पर पुरानी फसल का गेहूं आता है। उन्होंने मुकदमा को निरस्त कराने की मांग की है।

- लहसुन के गोदाम में सरकारी राशन की बोरियां मिलीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें