इटावा। भरथना ब्लॉक के बिबौली गांव में तैनात महिला वीडीओ से एक व्यक्ति ने बुधवार को सरकारी कागज छीन लिए और नौकरी न करने देने की धमकी दी। वीडीओ ने कोतवाली में तहरीर दी है।
नगर के मोहल्ला मोतीगंज निवासी अनुष्का दुबे भरथना ब्लॉक में ग्राम पंचायत अधिकारी हैं। उनकी तैनाती बिबौली ग्राम पंचायत में है। कोतवाली दी तहरीर में अनुष्का ने बताया कि बुधवार को ब्लॉक कार्यालय से निकलते समय बिबौली के एक व्यक्ति ने उन्हें घेर लिया। उसने कुछ सरकारी कागजात की नकल मांगी।
अनुष्का के अनुसार उन्होंने सूचना अधिकार के तहत जानकारी लेने का सुझाव दिया। आरोप है कि उसने कागजात छीन लिए और क्षेत्र में नौकरी न करने देने की धमकी दी। आरोप लगाया कि कागजात छीनने वाला बिबौली और हाजीपुर गांव जाते समय अक्सर धमकी देता रहता है। कोतवाल महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।