फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरे बाजार छीन ले गया महिला का पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बकेवर कस्बे में थाने के करीब भरे बाजार एक बाइक सवार बदमाश महिला का पर्स छीन ले गया। पर्स में नगदी और जेवर थे। थाने के पास हुई इस वारदात की पुलिस को जानकारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन


शास्त्री नगर मुहल्ला निवासी ज्योति पत्नी सुरेंद्र शर्मा ने दोपहर में दवा लेने इटावा रोड स्थित डॉक्टर के क्लीनिक जा रही थी। जामा मस्जिद के पास पीछे से काली बाइक पर आए बदमाश ने झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन लिया। इससे ज्योति गिरते बचीं। वह संभलकर चिल्लातीं इसके पहले ही बदमाश इटावा की ओर भागा।

महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने बाइकों से बदमाश का पीछा किया मगर वह हाथ नहीं लगा। ज्योति ने बताया कि पर्स में 1500 रुपये, सोने चेन, अंगूठी और मोबाइल फोन रखा हुआ था। महिला ने थाने पर सूचना नहीं दी। थाना प्रभारी बकेवर प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि लूट की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें