फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चोरों ने महिला को छत से फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भैंस चोरी करने आए बदमाशों ने टोकने पर महिलाओं के साथ मारपीट की। एक महिला को छत से फेंक दिया, इससे उसे चोटें आई हैं।
विज्ञापन


लाखन गांव के कन्हैयालाल नगर के ब्रह्माणी देवी मंदिर रोड पर रहते हैं। रविवार रात कन्हैया की पत्नी ऊषा और सास बालश्री छत पर सो रहीं थीं। रात करीब 12 बजे उनके घर के बाहर बदमाश पहुंचे और लोडर में भैंस लादने लगे। खटपट होने पर परिजनों की नींद खुल गई। टोकने पर बदमाश छत पर चढ़ गए और ऊषा देवी और बालश्री को लाठी डंडों पीट दिया। ऊषा को छत नीचे फेंक दिया। इससे उसे चोटें आई हैं। परिजनों की सूचना पर थानाध्यक्ष बलरई रमाकात दुबे गांव पहुंचे लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। थानाध्यक्ष को बताया गया कि फकीरे की मड़ैया की तरफ को बदमाश भागे हैं। पीआरबी वैन और ग्रामीणों ने उनका पीछा किया लेकिन हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें