फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट न देने पर मारपीट में छह के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव को वोट न देने पर अनुसूचित जाति के लोगों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत उनवा संतोषपुर के मजरा उनवा के ज्यादातर लोगों ने भाजपा प्रत्याशी प्रेमसिंह शाक्य को वोट दिया था। इससे गठबंधन प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव उनवा का बूथ 225 वोट से हार गए थे। इस बात से सपा समर्थक यादव बिरादरी के लोग अनुसूचित जाति के लोगों पर खफा थे। इसी रंजिश में ट्यूबवेल में पानी पीने के दौरान सोमवार को उनवा के प्रेम सिंह कठेरिया और एक बालक के साथ मारपीट की गई। मंगलवार सुबह ट्यूबवेल के पास खेत में भूसा उठाने गए उनवा निवासी बीएसएफ जवान रिंकू पुत्र रामनरेश पर सपा समर्थकों ने हमला बोल दिया। मारपीट में प्रेम सिंह, उनकी पत्नी सीता देवी, गुलाब सिंह, बीनू देवी, शशि घायल हो गईं थीं।

रिंकू की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार देर रात नगला मान्धाता निवासी नत्थू सिंह पुत्र कालीचरण, उदयवीर सिंह पुत्र नत्थू सिंह, बृजेश उर्फ बउवा पुत्र नत्थू सिंह और नगला दलजीत निवासी राजेश पुत्र ध्यान सिंह, गोविंद पुत्र ध्यान सिंह, अंशुल पुत्र गोविंद के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506 और अनुसूचित जाति उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें