इटावा। जिले के एक थाने के चौकी इंचार्ज का रिश्वत मांगते हुए ऑडियो वायरल हुआ है। रुपये नहीं मिलने पर चौकी इंचार्ज ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
युवक की स्पोर्ट स्टेडियम चौराहे पर खोखा है। परिवार का भरण पोषण करता है। उसे अवैध शराब बेचने के आरोप में थाने के चौकी इंचार्ज ने पकड़ लिया। आरोप है कि छोड़ने के एवज में 15 हजार रुपये की डिमांड की। पैसे नहीं देने पर कार्रवाई कर दी। चौकी इंचार्ज का ऑडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।