नहटौर में पुलिस ने पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार 15 वारदातों में अपना हाथ कबूल किया है। इनके पास स दो चाकुओं के साथ तीन चोरी की बाइक बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक सूचना पर एसएसआई मदन मोहन चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार, राजीव कुमार ने नूरपुर रोड धामपुर बाईपास तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान फीना कॉलोनी सराय निवासी वसीम और उसका साथी मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के गांव पिलखपुर गुमानी निवासी मोहम्मद रजा पुत्र शमीम को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से लूट का एक मोबाइल, 1500 नकदी और बाइक चुराने की मास्टर चाबी व अन्य उपकरण बरामद किया गया है। बदमाशों के निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक भी बरामद करने का दावा पुलिस कर रही है। दो चाकू भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2016 की नहटौर क्षेत्र में लूट, चोरी आदि की आठ व किरतपुर, हल्दौर, नूरपुर की एक-एक वारदात सहित कुल 11 वारदातों में वसीम का हाथ होना बताया जा रहा है। उसके साथी मौहम्मद रजा ने नहटौर क्षेत्र में करीब तीन वारदातों को अंजाम दिया है। कोतवाल प्रेमवीर राणा के मुताबिक बदमाशों से पूछताछ करने के बाद अन्य वारदातों का खुलासा किया जाएगा।