अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। चौबिया थानाक्षेत्र के कर्री चौकी के पास लोहिया पथ पर एक कंटेनर हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया। इससे कंटेनर में आग लग गई।
सैफई थाना क्षेत्र के गांव उसराई निवासी अस्लीत कुमार पुत्र लाखन सिंह कंटेनर का चालक है। वह कंटेनर लेकर आ रहा था। उसने कर्री चौकी क्षेत्र के अंतर्गत लोहिया पथ पर कंटेनर खड़ा कर दिया और लघुशंका करने के लिए चला गया। इसी दौरान कंटेनर हाई टेंशन लाइन के तार से छू गया। कंटेनर में आग लग गई।
देखते ही देखते आग की तेज लपटें उठनी लगीं। लोगों को जानकारी हुई तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाया। यदि कंटेनर में चालक व हेल्पर होते तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।