अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
बसरेहर थाना क्षेत्र के चौबिया में दो अलग-अलग स्थानों से कार सवार बदमाश तमंचे के दम पर पांच बकरियां लूट ले गए।
गांव चौपुला निवासी रनवीर सिंह पुत्र जवाहर सिंह रविवार रात घर के बाहर लेटे थे। दरवाजे के पास ही उनकी बकरियां बंधी थीं। इस दौरान कार सवार पांच लोग वहां पहुंचे और रनवीर के तमंचा लगा दिया। बदमाशों ने वहां बंधी दो बकरियां खोल लीं और उन्हें कार में डालकर भाग गए। रनवीर के शोर मचाने पर गांव के लोगों ने उनका पीछा किया लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।
इसके बाद बदमाश क्षेत्र के गाव रैपुरा पहुंचे। उन्होंने मुस्ताक पुत्र छिद्दू खां की तीन बकरियों को खोल लिया। उसने शोर मचाया तो बदमाश तमंचा दिखाकर कार में बकरियां डालकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- चौबिया के चौपुला और रैपुरा गांव में वारदात