इटावा। परिवहन व पुलिस विभाग के द्वारा बुधवार को चलाए गए चेकिंग अभियान में बिना सीट बेल्ट व हेलमेट के वाहन चलाने पर 126 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा उदी चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन वाहनों को सीज कर दिया।
परिवहन कर अधिकारी एके जैसल ने बुधवार को हेलमेट डे पर चलाए गए। चेकिंग अभियान में बिला हेलमेट व बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाते 126 लोगों को पकड़ा । इस पर उन सभी के चालान किए गए। वहीं, उदी चौकी प्रभारी सतीश राठौर ने चौकी के पास चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने दो मौरंग से भरे ट्रैक्टरों व ईंट से भरी एक डीसीएम को पकड़ लिया। इन तीनों को सीज कर दिया गया।उन्होंने साढ़े तीन हजार रुपया समन शुल्क भी वसूला।