फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के नेतृत्व में खनिज टीम ने पहाडिय़ों को खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरौरा । जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम व खनन विभाग की टीम ने बुद्धवार को क्षेत्र की पहाड़ियों एवं खनन स्थल के साथ ही क्रशर प्लांटों की जांच की । जांच में खामियां नहीं मिलने पर टीम ने कोई कार्यवाई नहीं किया है । जिलाधिकारी अनुराग पटेल के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध खनन रोकने के लिए बुद्धवार को एसडीएम चुनार के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने क्षेत्र के पहाड़ों व क्रशर प्लांटों की जांच किया । जांच टीम ने डकही, जिगना, आनंदीपुर, धुरिया, बगहिया, बाराडीह सहित अन्य खनन स्थलों की भी जांच की । जांच के दौरान टीम को खामियां नहीं मिली जिसकी वजह से कोई भी कार्यवाई नहीं किया गया । खान अधिकारी ने बताया कि अवैद्य खनन को रोकने के लिए क्षेत्र के पहाडियों की विभागीय जांच कराई गयी है ।इस दौरान क्षेत्र में कहीं भी अवैध खनन नहीं पाया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें