इटावा। भरथना के जवाहर रोड पर खंडहरनुमा बने अस्पताल परिसर स्थित बाल विकास गोदाम से पोषाहार की 135 बोरियां चोरी हो गई हैं। बुधवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी लतिका सिंह ने दी तहरीर में बताया गया है कि वे बुधवार को इटावा विकास भवन में जिला कार्यक्रम कार्यालय में उपस्थित थीं। तभी टेलीफोन पर ढुलाई कर्ता अरुण कुमार व स्टोर इंचार्ज अंजली, फूलमती द्वारा बताया गया कि पोषाहार गोदाम में बोरियों से छेड़खानी की गई है।
एसडीएम ने गोदाम की जांच की तो पाया कि पोषाहार की 135 बोरियां चोरी हो गईं हैं।