फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर जेवर नगदी चोरी रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला राम नगर प्रद्युम्न का अड्डा में चोरों ने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने घर में घुसकर मकान के ताले तोड़ दिए और जेवर व नगदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। प्रमोद कुमार बाथम अपने परिवार के साथ मकान में ताला डालकर दावत खाने के लिए गए थे। मौका पाकर चोरों ने उसे अपना निशाना बनाया। चोरों ने मकान के ताले तोड़ दिए और मकान में प्रवेश कर गए। घर लौटे तो ताले टूटे देख दंग रह गए। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। बक्से व अलमारी से जेेवर व नगदी गायब था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रमोद ने बताया कि चोर उसके घर से 16 हजार रुपये, दो चेन, चार अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, पायलें व हाफ करधनी चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें