फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौन माह पहले लूट की घटना पुलिस जांच में निकली फर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बकेवर।
21 नवंबर को फिरोजाबाद के एक व्यक्ति से हुई डेढ़ लाख रुपये की लूट की घटना पुलिस की जांच में झूठी निकली है। पुलिस ने मामले को एक्सपंज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित साले की बेची गई जमीन का पैसा लेने आया था। रुपये देखकर उसकी नीयत खराब हो गई थी। इसलिए उसने फर्जी लूट की कहानी रची थी।
विज्ञापन

बकेवर हाईवे पुल के नीचे दो बाइक पर सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर सरेशाम फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज के परिहरमऊ गांव निवासी गौतम सिंह से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए थे। गौतम सिंह फिरोजाबाद से लखना के किसी व्यक्ति से दो लाख रुपये लेने आए थे। रुपये देने वाले ने उनको बकेवर बाईपास पुल के नीचे ही स्कार्पियो गाड़ी में रुपये दिए थे। जिसमें से उन्होंने पचास हजार रुपये निकालकर पैंट की जेब में रख लिए थे। डेढ़ लाख रुपये थैले में ही रख लिए थे। रुपये देने वाले के जाने के कुछ देर बाद ही बाइक सवार बदमाशों ने आकर उनसे थैला छीनकर थैले से रुपये निकालकर थैला वापस कर चले गए थे। लूट की घटना को बकेवर थाना पुलिस ने उसी रात दर्ज कर लिया था। अब लूट की घटना को थाना पुलिस ने झूठी घटना मानकर एक्सपंज कर दिया है। मामले के विवेचक कस्बा इंचार्ज एसआई बिजेन्द्र शर्मा ने बताया कि गौतम सिंह अपने साले की बेची गई जमीन के रुपये खरीदार से लेने आए थे। रुपये लेने के बाद गौतम सिंह की नीयत खराब हो गई। साले को रुपये न देने पडे़ं इसलिए लूट की फर्जी घटना रच ली। विवेचना के दौरान ये बात सामने आई है। इस पर मामले को एक्सपंज कर दिया है। बताया गलत रिपोर्ट दर्ज कराने पर वादी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- जांच में फर्जी निकली लूट की घटना
- 21 नवंबर को फिरोजाबाद के एक व्यक्ति से हुई थी लूट
- विवेचक ने मामले को किया एक्सपंज
- साले को रुपये न देने पड़े इसलिए दिखाई थी लूट की घटना


































































फॉलोअप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें