फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज की गड्डी थमा कर 41.5 हजार की जालसाजी

Thu, 14 Dec 2017 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
चौरीचौरा। भोपा बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रकम जमा करने गई महिला जालसाजी का शिकार बन गई। महिला को दो लाख का लालच देकर जालसाजों कागज की गड्डी थमा दी और उसके पास मौजूद 41.5 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मोती पाकड़ गांव निवासी जय प्रकाश सिंह की पत्नी इंद्रावती देवी अपने बेटे के साथ बृहस्पतिवार को बैंक गई थीं। रकम जमा करने के लिए पर्ची भरते समय दो जालसाज उनके पास पहुंचे और दो-दो हजार का नोट दिखाते हुए कहा कि हमारे मालिक ने दो लाख रुपये जमा करने को दिया है। मगर हमारा इस बैंक में खाता नहीं है। ज्यादा रकम की लालच में इंद्रावती देवी ने 41 हजार पांच सौ रुपया जालसाजों को दे दिया और उनके हाथ से पेपर में लपेटे गए दो लाख रुपये की गड्डी ले ली। रकम हाथ में आते ही जालसाज फरार हो गए। बाद में इंद्रावती ने रकम जांचनी चाही तो अंदर कागज की गड्डी निकली। इसके बाद महिला दहाड़े मारकर रोने लगीं। सूचना पर आई पुलिस सीसी फुटेज के जरिए जालसाज की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें