फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवक जहर खुरानी के हुए शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा(ब्यूरो)। रोडवेज बस में यात्रा कर रहा एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरान उनके पास से नगदी और सामान लूट ले गए। इसके अलावा एक आटो चालक को दो लोगों ने नशीला पदार्थ खिलाकर नगदी और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र के गांव कुनैठा निवासी महाराज सिंह दिल्ली में नौकरी कर रहे अपने भाई के पास गया था। रविवार को वह घर के लिए रवाना हुआ। रोडवेज बस में जहरखुरानों ने उससे दोस्ती गांठ ली और उसे कुछ खिला दिया।

उसके बेहोश होने पर जहरखुरान उसके पास से नगदी और सामान लूट ले गए। चालक ने उसे बेहोशी की अवस्था में बस स्टैंड पर उतार दिया। लोगों ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसने बताया कि जहरखुरान उसके पास से पचास हजार रुपये ले गए। परिजन अस्पताल पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


पीपल अड्डा निवासी आशीष कुमार पुत्र राकेश कुमार आटो चलाता है। रविवार को वह स्टेशन के पास सवारियों के इंतजार में खड़ा था तभी दो लोगों ने उससे लायन सफारी चलने के लिए कहा। सवारियों ने उसे प्रसाद के बहाने कोई नशीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन


जहरखुरान उसके पास से 1200 रुपये और मोबाइल लूटकर भाग गए। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

युवक और आटो चालक जहरखुरानी के हुए शिकार

नगदी और सामान लूट ले गए जहरखुरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें