फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। एक युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म किया लेकिन किशोरी के गर्भवती होने पर युवक ने शादी से इनकार कर दिया। चार माह पूर्व बेटी पैदा होने के बावजूद आरोपी ने शादी नहीं की तो किशोरी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी युवक राजेश लाल मूल रूप से थाना न्यूरिया जिला पीलीभीत यूपी का निवासी है। वह यहां बाहरागोठ गांव में रहकर ठेके की जमीन पर सब्जी उगाता है। आरोपी राजेश ने शहर निवासी एक किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण करता रहा। किशोरी गर्भवती हुई तो दोनों के परिजनों को उनके प्रेम प्रसंग की पता चल गई। तब आरोपी युवक किशोरी से शादी की बात कहते हुए गर्भपात कराने का दबाव डालता रहा, लेकिन किशोरी और उसके परिजनों ने ऐसा करने से मना कर दिया। चार माह पूर्व किशोरी ने पुत्री को जन्म दिया तो आरोपी ने किशोरी से दूरी बढ़ा ली। किशोरी, उसके परिजन चार माह तक कई लोगों की मध्यस्थता में आरोपी से शादी का आग्रह करते रहे, लेकिन वे नहीं माने तो अब किशोरी ने न्याय के लिए कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया है। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित किशोरी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने की भनक लगने पर आरोपी फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

शादी से इनकार करनेे पर किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई, आरोपी फरार
गर्भपात के लिए डालता रहा दबाव, चार माह पूर्व बेटी पैदा हुई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें