फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न आरोपों में पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से विभिन्न आरोपों में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली में तैनात दरोगा नितेंद्र वशिष्ठ गश्त पर थे। जब वह पक्का तालाब के पास स्थित प्राथमिक स्कूल के पास पहुंचे, तभी उन्होंने मुखबिर की सूचना पर अजीत कुमार पुत्र विद्याराम निवासी कुनैरा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से सट्टे की पर्चियां व नगदी बरामद हुई। ऊसराहार थाने में तैनात दरोगा छोटे लाल ने गश्त के दौरान नगला बड़ा के पास से सनी पुत्र हजारी लाल निवासी सौंथना को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 25 पौआ देसी शराब बरामद हुई। भरथना थाने में तैनात दरोगा दिनेश कुमार ने गश्त के दौरान विरौंधी मोड़ के पास बने प्रतीक्षालय के पास से करन सिंह पुत्र राधा कृष्ण व संजीव कुमार पुत्र छोटे लाल निवासी विरौंधी को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी में दोनों के पास से 48 पौआ देसी शराब बरामद हुई। भरथना थाने में तैनात दरोगा बृजेंद्र सिंह ने गश्त के दौरान हथनौली चौराहे के पास से कृष्ण कांत पुत्र राम लखन निवासी दिवरासई को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 25 पौआ देसी शराब बरामद हुई। इसके अलावा सैफई थाने में तैनात दरोगा राजवीर सिंह ने गश्त के दौरान सुरेंद्र सिंह पुत्र अहिवरन सिंह निवासी बलभद्र पुर थाना सैफई को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से भी 42 पौआ देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें