फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में जहर खुरानी करने वाले को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जीआरपी ने गश्त के दौरान प्लेटफार्म नं दो के पास से संदिग्ध हालात में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नशीले पाउडर के अलावा लूटा गया सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन


जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार हमराह फोर्स के साथ गश्त पर थे। जब वे प्लेटफार्म नंबर दो के पास पहुंचे तो उन्हें संदिग्ध हालात में जाता एक युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे टोका तो वह भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे दौड़कर धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से नशीले पाउडर के अलावा तीन मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ। युवक ने अपना नाम जंग बहादुर सिंह उर्फ गुड्डू निवासी लखनऊ बताया है। उसने बताया कि उसके पास वह यात्रियों के साथ जहरखुरानी करता है।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थानाक्षेत्र के अंतर्गत फर्रुखाबाद फाटक के पास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें