फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने तीन लाख का माल पार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के गुरु तेगबहादुर ओवरब्रिज के पास गुरुद्वारा के सामने सूर्य नगर में स्थित एक दुकान का चोरों ने सोमवार रात शटर तोड़ दिया। दुकान में रखी अलमारी के लॉक तोड़ कर उसमें रखी नगदी के अलावा करीब दो लाख का सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई जब दुकानदार दुकान पर पहुंचे। दुकानदार ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस के अलावा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा कोठी टेक चंद्र निवासी अशोक कु मार अग्रवाल की गुरुद्वारा के सामने सुरेंद्र एंड हेमंत ट्रेंडिग के नाम से दुकान है। वह आईटीसी के जिला वितरक के अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचते हैं। सोमवार शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय चोरों ने उनकी दुकान की छत पर लगे जंगले को तोड़ दिया और उसके जरिए गोदाम में प्रवेश कर गए। चोरों ने गोदाम व दुकान के बीच लगे शटर को तोड़ दिया और दुकान में प्रवेश कर गए। चोरों ने अलमारी को तोड़ दिया और उसमें रखी नगदी व अन्य सामान पार कर दिया। इसके बाद चोर दुकान में रखे सिगरेट के गत्ते उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई जब अशोक कुमार दुकान पहुंचे। उन्होंने बाहर का शटर खोला और दुकान में प्रवेश किया तो देखा दुकान का सारा सामान बिखरा था। उन्होंने अलमारी देखी तो वह भी खुली पड़ी थी। उसमें रखा सामान गायब था। इसके अलावा दुकान में रखे सिगरेट के डिब्बे भी गायब थे। चोरी की सूचना मिलने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। व्यापारी नेता अनंत प्रताप अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के प्रति पुलिस को सतर्कता बरतनी चाहिए। रात्रि गश्त को तेज किया जाना चाहिए। इसके बाद दुकानदार अशोक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फ्रेंड्स कॉलोनी के दरोगा रामवीर सिंह व हरवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर फोरेंसिक टीम व डॉग स्काउड को बुलाया। फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट लेकर आवश्यक सबूत जुटाए। इसके अलावा डॉग स्काउड दुकान के अंदर सूंघकर बाहर तक गया और लौट आया। अशोक कुमार ने बताया कि चोर उनकी दुकान से 90 हजार रुपये नगद चालीस हजार की रेजगारी, छह टाइटन कंपनी की घड़ियों के अलावा करीब डेढ़ लाख कीमत की सिगरेट चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि गोदाम से चोर क्या ले गए वह उसे देखने के बाद पता लग सकेगा। पुलिस चोरो की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
फेमस बुक स्टोर में भी चोरी का प्रयास
इटावा (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के इस्लामियां इंटर कॉलेज के पास स्थित फेमस बुक स्टोर में भी चोरों ने सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया। हालांकि यहां से कोई सामान नहीं ले जा सके। यह दुकान भाजपा नेता मो. जमाल की है। भाजपा नेता ने सुबह जब दुकान खोली तो छत का ऊपरी हिस्सा कटा हुआ मिला। चोरों ने छत काटकर चोरी का प्रयास किया था। यह बाजार काफी व्यस्त रहता है। इसलिए चोर सामान ले जाने में कामयाब नहीं हो सके। रेलवे चौकी इंचार्ज सुशील कुमार द्विवेदी ने मौका मुआयना किया।

- दुकान का शटर तोड़कर तीन लाख का सामान चोरी
- फ्रेंड़्स कॉलोनी क्षेत्र के गुरुद्वारा के पास हुई वारदात
- पुलिस ने फोरेंसिक टीम ने किया घटना स्थल का मुआयना






























































































फोटो नं 10 एवं 11- गुरुतेगबहादुर ओवर ब्रिज के नीचे स्थित दुकान में चोरी के बाद मौका मुआयना करते पुलिस अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें