फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब छात्र का नहीं लगा कोई सुराग, पुलिस ने वार्डन को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरथना (इटावा)। जवाहर नवोदय विद्यालय साम्हों ने लापता हुए छात्र सिद्धांत के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने विद्यालय के वार्डन को लापरवाही के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन के एडिशनल कमिश्नर रवि रंजन भी साम्हों विद्यालय पहुंचे। उन्होंने दो घंटे तक मामले की पड़ताल की।

औरैया जिले के ग्राम ममरेपुर आल सरैया निवासी सिद्धांत गौतम जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 10 का छात्र है। 30 जनवरी को रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद से लापता है। 31 जनवरी को मामले की जानकारी परिजनों को दी गई। इसके बाद थाना भरथना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। भरथना पुलिस ने एक फरवरी को विद्यालय पहुंचकर प्राचार्य एके पांडेय एवं वार्डन वीके मिश्रा से जानकारी की। इसके बाद वार्डन वीके मिश्रा को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेकर उनसे सिद्धांत के बारे में पूछताछ की गई। हालांकि उनसे कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने वार्डन वीके मिश्रा को कर्तव्यों के प्रति लापरवाही के मामले में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर जवाहर नवोदय विद्यालय संगठन के एडिशनल कमिश्नर रवि रंजन भी दोपहर बाद विद्यालय में पहुंचे । उन्होंने छात्रावास में छात्रों, कर्मचारियों, शिक्षकों से सिद्धांत के संबंध में जानकारी हासिल की। हालांकि उन्होेंने इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि वार्डन को जेल भेज दिया गया है।मामले की तफ्तीश की जा रही है। अपने पुत्र के बारे में कोई जानकारी न मिलने से मां स्नेहलता की आंखों में आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।

-पुलिस ने वार्डन को लापरवाही के आरोप में भेजा जेल
-केंद्रीय विद्यालय संगठन के एडिशनल कमिश्नर ने भी की पूछताछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें