फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पकड़ से अभी भी फरार हैं सोनू के हत्यारे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरथना।
थाना क्षेत्र में चर्चित सोनू हत्याकांड के हत्यारोपियों को पकड़ने में पुलिस अभी तक सफल नहीं हो सकी है। सोनू हत्याकांड का खुलासा बेशक पुलिस ने कर दिया हो, लेकिन हत्यारोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी तीन हत्याआरोपी पुलिस के साथ आंख मिचौली का खेल खेल रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला ब्रजराज नगर निवासी सोनू उर्फ अमित जादौन को 29 नवंबर 2017 को उसके ही साथी बाहर खाना खिलाने के बहाने उसकी ससुराल से साथ ले गए थे। सोनू की हत्या कर शव को कानपुर के गंगा बैराज में फेंक दिया गया था। जिसका मामला मृतक की पत्नी सोनी जादौन ने 4 दिसंबर को गुमशुदगी में स्थानीय थाने में दर्ज कराया था। पुलिस की विवेचना में सोनी ने अपने देवर मोनू उर्फ अनूप व उसके साथी मुकेश वर्मा, कुश वर्मा उर्फ यश वर्मा, गोलू उर्फ आकाश तिवारी, अनीश खां व नितिन दीक्षित के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। जिसका खुलासा एक सप्ताह पहले एसएसपी वैभव कृष्ण ने किया था। जिसमें मोनू उर्फ अनूप, मुकेश वर्मा, कुश वर्मा और सोनी जादौन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं गोलू उर्फ आकाश तिवारी, अनीस खां व नितिन दीक्षित अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस अभी तक सोनू जादौन का शव बरामद नहीं कर सकी है। थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि हत्यारोपियों की पकड़ के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। जिसमें पहली टीम में कस्बा चौकी प्रभारी व एसएसआई को लगाया गया है। आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन


- पुलिस की पकड़ से दूर सोनू के हत्यारोपी
- हत्यारोपियों की पकड़ ने लिए लगाई गईं दो टीमें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें