अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निबाड़ीकला में प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार रात चोरों ने ताले तोड़कर हजारों का सामान पार कर दिया। शुक्रवार सुबह विद्यालय खुलने पर घटना की जानकारी हुई।
प्राथमिक विद्यालय निबाड़ीकला में चोरों ने पांच कमरों के ताले चटका दिए। उसमें रखे गैस सिलेंडर, 6 पंखे, हारमोनियम, साउंड मशीन, चटाई, राशनकार्ड सत्यापन के फॉर्म और विद्यालय के अभिलेख भी चुरा लिए। स्कूल के पीछे भगोना पड़ा मिला।
शुक्रवार सुबह जब स्कूल खुला तो स्टाफ ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। अहेरीपुर चौकी इंचार्ज रावेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक राजीव कुमार शुक्ला ने घटना की तहरीर बकेवर थाने में दी है।
- अभिलेख और अन्य सामान भी ले गए चोर