चकरनगर। गढ़ैया गांव में शनिवार रात हुई 11 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों पर वारदात में शामिल होने का शक जता रही है।
सहसो थानाध्यक्ष तेज सिंह ने बताया कि पीड़ित राकेश कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में गांव के ही कुछ लोग के नाम सामने आ रहे हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। शनिवार रात सहसो थाना क्षेत्र के गढै़या गांव में राकेश दोहरे के घर पर चोरों ने धावा बोल दिया था और चार लाख की नगदी सहित दस लाख का माल पार कर ले गए थे।
घटना के वक्त परिवार के लोग घर के बाहर बने कमरे में सो रहे थे। वहीं चोरों ने पड़ोसी लालता प्रसाद के घर पर भी धावा बोला था और अलमारी में रखे 15 हजार रुपये और लगभग 85 हजार के जेवर पार कर ले गए थे।