ताखा। जोगियन के अड्डा गांव में रविवार रात ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पीट दिया। पुलिस ने युवक को मानसिक रूप से कमजोर बताया है।
दरअसल, गांव में ग्रामीणों ने एक युवक को घूमते हुए देखा। ग्रामीणों ने उसे बदमाश समझ पकड़ लिया और पूछताछ करने लगे। इस पर युवक ने ग्रामीणों के साथ गाली गलौज कर दी। गाली गलौज से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और युवक की पिटाई कर दी। इस दौरान एक ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के चंगुल से बचाकर थाना ऊसराहार ले गई। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि थाने लाया गया युवक मानसिक कमजोर लग रहा है। पूछताछ की उससे पूछताछ की जा रही है। (संवाद)