फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूली कक्षा 11 की छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। नगला चौहान गांव में कक्षा 11वीं की छात्रा ने अज्ञात कारणों से पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। मौके पर एक मोबाइल मिला है, जिसे जांच के लिए पुलिस ने कब्जे में लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

इकदिल थानाक्षेत्र के नगला चौहान गांव निवासी अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि उनका नया घर गांव के बाहर है। सोमवार दोपहर घर के सभी सदस्य नए घर में गए थे और बड़ी बेटी नेहा (17) गांव के घर में अकेली थी। शाम करीब साढ़े छह बजे वह घर आए और बेटी को आवाज दी, लेकिन वह कमरे से बाहर नहीं आई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो बेटी का शव फंदे से लटक रहा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मानिकपुर चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ दरवाजा तोड़ा।
चौकी इंचार्ज ने बताया की परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। कमरे से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मौके से एक कीपैड फोन मिला है, जो बंद है। वहीं, कमरे में एक साइकिल भी मिली है, जिस पर चढ़ कर किशोरी ने फंदा लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्जं कर कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल को भी जांच के लिए भेज गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें