फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : खेतों में तेंदुआ देख मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। यमुना नदी किनारे खेरा शिवालय के पास मंगलवार को खेतों में तेंदुआ देख किसानों में भगदड़ मच गई। सेंचुरी विभाग के अधिकारियों ने जंगल की तरफ अकेले न जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

दोपहर को किसान और उसकी बेटी चौहान नदी किनारे स्थित खेतों में चारा लेने गए थे। खेत के पास जाकर देखा तो तेंदुआ बैठा था। साथ में एक फीट से अधिक ऊंचे दो बच्चे भी थे। तेंदुआ देखकर वे भाग खड़े हुए। पास ही खेतों में काम कर रहे सनी दीक्षित, शंकर सिंह, ऋषभ यादव, अजय कठेरिया को मदद के लिए गुहार लगाई। सभी लोग शोर करने लगे तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
सेंचुरी वन दरोगा चंद्रभान सिंह सेंगर ने बताया खेरा शिवालय के आसपास जंगल में एक हफ्ते से तेंदुआ कुनबे के साथ देखा जा रहा है। तेंदुआ को देखकर ग्रामीण शोर-शराबा करें। जंगल में अकेले कतई न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें