फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव में बर्खास्त सिपाही ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
अरविंद कुमार, फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। बर्खास्त सिपाही ने तनाव में आकर जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार को परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सैफई के ग्राम बंजाराहार निवासी अरविंद कुमार (46) उत्तर प्रदेश पुलिस में 1995 में भर्ती हुआ थे। वर्ष 2003 में फिरोजाबाद में तैनात थे। इस दौरान किसी मामले को लेकर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद से वे घर पर ही थे। परिजनों ने बताया कि नौकरी जाने के बाद अरविंद तनाव में थे। रविवार शाम तनाव के कारण उसने जहर खा लिया। हालत खराब होने पर परिजन उसे लेकर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के इमरजेंसी में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार रात अरविंद की मौत हो गई। मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें