भरथना। कमरे की दीवार में लगी खूंटी से गमछे का फंदा लगाकर मजदूर ने जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मजदूर आर्थिक तंगी से परेशान था और इसी कारण उसने खुदकुशी की है।
भरथना क्षेत्र के थरी गांव निवासी रेनू देवी ने बताया कि रविवार शाम वह और बच्चे घर के बाहर थे और पति घर में अकेले थे। शाम साढ़े बजे घर लौटी तो देखा की कमरे में दीवार में लगी खूंटी से गमछे के सहारे पति श्रीपाल उर्फ मुन्नू (32) का शव लटका हुआ था।
शोरगुल सुन मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि श्रीपाल मजदूरी का काम करता था। घटना के दौरान वह घर में अकेला था। श्रीपाल अपने पीछे पत्नी रेनू देवी सहित पुत्री बेबी (14) और तीन बेटों को रोता बिलखता छोड़ गया है।