लवेदी। दादी से नाराज होकर घर से लापता किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। थाना क्षेत्र के धुवियाई गांव निवासी चंद्रभान सिंह भदौरिया ने बताया कि उनकी १९ साल की बेटी दो जून को अपनी दादी की किसी बात से नाराज होकर घर से चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका जब कहीं कोई पता नहीं चला तो पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। थानाध्यक्ष अमान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी गई है। संवाद