फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल व्यक्ति को सैफ़ई अस्पताल ने मरा बताकर पुलिस को सूचना दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर(इटावा)। सैफई मिनी पीजीआई ने जिंदा व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। बकेवर थाना पुलिस सैफई थाना की सूचना पर घोषित मृत व्यक्ति का पंचनामा भरने के लिए मेमो लेकर अस्पताल पहुंच गई। पंचनामा भरने पहुँचे दरोगा के घोषित मृत व्यक्ति के भाई के फोन से बात होने पर उसके जिंदा होने व इटावा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहे होने की जानकारी मिली। यह सारा मामला बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम कनढैया निवासी लालजीत दोहरे का है। लालजीत सोमवार को बकेवर से रात करीब 8 बजे अपने घर बाइक से आ रहा था। बकेवर भरथना रोड़पर पर कंचन भट्टा के पास किसी दूध वाली युटिलिटी कैम्पर वाहन ने लालजीत की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीररूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए महेवा अस्पताल भेजा। हालात ज्यादा खराब होने पर घर वाले मंगलवार को लालजीत को उपचार के लिए सैफई मिनी पीजीआई ले गए। जहाँ उसका उपचार हुआ।उसके पेट का ऑपरेशन होना था। लेकिन लॉक डाउन के चलते सैफई में उसका ओपरेशन नही हो पाया तो उसके परिवार वाले उसको दो दिन बाद सैफई मिनी पीजीआई से इटावा के एक निजी अस्पताल में ले आये। उधर सैफ़ई अस्पताल ने लालजीत को शुक्रवार सुबह मृत घोषित कर सैफ़ई थाना पुलिस को सूचित कर दिया। चूंकि मामला बकेवर थाना क्षेत्र का था इसलिए सैफ़ई थाना पुलिस ने बकेवर थाना पुलिस को वायरलेस से शुक्रवार करीब सवा दस बजे मेसेज दे दिया। सैफ़ई थाना पुलिस के मैसेज पर बकेवर थाना के एसआई कुँअर पॉल सिंह अपने राह गार्ड के साथ मेमो लेकर मृतक व्यक्ति का पंचनामा भरने सैफ़ई पहुँच गये। पंचनामा भरने गए दरोगा को सैफ़ई में मृतक का शव नही मिला तो उन्होंने सैफ़ई अस्पताल में लिखे नम्बर को पर सम्पर्क किया तो पता चला मृतक बताया जाने वाला तो जीवित है।और इटावा के निजी अस्पताल में है। तो दरोगा कुँअर पाल उस इटावा शहर के उक्त अस्पताल में पहुँचे। तब मृतक बताये जाने वाले को जीवित देखा। इस सम्बंध में जानकारी करने पर बकेवर थाना के एसएसआई से सुरेशचन्द्र ने बताया कि जो सूचना सैफ़ई थाना से उनको दी गयी थी उसी आधार पर शव का पंचनामा भरने भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें