भरथना। थाना क्षेत्र के जवाहर रोड पर गुरुवार को दो बदमाशों एक दुकानदार को बहाने से रोका और मारपीट कर मोबाइल व नकदी लूटकर भाग गए। दुकानदार के मुताबिक बाइक सवार बदमाशों ने अपना चेहरा कपड़े से ढक कर रखा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भरथना थाना क्षेत्र आजार रोड निवासी अभिषेक ने बताया कि वह गैस चूल्हा रिपेयरिंग का काम करता है। उसकी कृष्णा नगर में दुकान है। गुरुवार को वह कृष्णा नगर में ही घर में चूल्हा ठीक करने के लिए गया था। वहां से पैदल दुकान की तरफ लौट रहा था।
उसी दौरान जवाहर रोड पर पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए। बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया। वह रास्ता बता रहे था, तभी बाइक पर पीछे बैठा बदमाश नीचे उतरा और उसने लात मारकर उन्हें सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद मारपीट कर जेब में रखे 13 हजार 500 रुपये और एंड्रॉयड मोबाइल छीन कर भाग गए। वारदात के दौरान बदमाशों ने कपड़े से अपना चेहरा ढक रखा था। पुलिस के मुताबिक मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।