फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : मां को लाठी से पीटा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने 75 वर्षीय वृद्ध मां को लाठी-डंडों से पीट दिया। मां को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम राहिन निवासी रामरति (75) छोटे बेटे के साथ रहती है। रामरति के नाम पर छह बीघा जमीन है। बंटवारे के लिए बड़ा बेटा राम लखन विवाद करता है। शुक्रवार दोपहर भी बंटवारे केे लेकर मां-बेटे में विवाद हो गया। इसके बाद बेटे ने लाठी डंडे से पीट दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध महिला को बेहोशी की हालत में बसरेहर सीएचसी भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चौबिया थाना प्रभारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि लाठी डंडे से मारपीट नहीं की गई है। बेटे ने धक्का दिया था, जिससे महिला गिर गई थी और बेहोश हो गई। तहरीर के आधार पर बेटे राम लखन पर शांतिभंग में चालान किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें