फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : हत्यारोपी पति की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। हत्यारोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके रिश्तेदारों के यहां दबिश रही है। साथ ही आरोपी की मां सहित अन्य परिवारजनों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के न्यू तुलसी नगर में रिटायर्ड फौजी सतीश यादव ने पत्नी सपना यादव की तीन गोली मार कर हत्या कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके पैतृक गांव औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ारा में दबिश देने गई। इस दौरान पुलिस ने हत्यारोपी की मां सहित अन्य परिवार के लोगों से पूछताछ की। घटना के बाद से आरोपी का फोन स्विच ऑफ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें